हिटमैन का सुपरहिट “शो “

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच में खेली  जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के  पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा। मयंक अग्रवाल भी 84 रन ने उनका बखूबी साथ निभाया। राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 59.1 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 202 रन बना चुकी थी, तभी 60वें ओवर में खराब रोशनी और फिर बारिश की वजह से  खेल, ही नहीं हो पाया, इस तरह पहले टेस्ट का पहला दिन खराब मौसम की वजह से जल्द ही समाप्त हो गया।

 टेस्ट करियर में पहली बार पारी की शुरुआत करने आए  रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा। वह 115 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस पारी के दौरान ‘हिटमैन’ विश्व क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स बनाते और तोड़ते गए। 54वें ओवर में सेनुरन मुथुसामी के ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन चुराते हुए अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा और बतौर ओपनर पहला शतक है। शतक के लिए उन्होंने 154 गेंदों का सामना किया। इसके पहले सेनुरन मुथुसामी के ही ओवर में बाउंड्री लगाते हुए रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया था। रोहित के टेस्ट करियर पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक लगाकर शानदार आगाज किया था, लेकिन उसके बाद उन्हें अपना स्थान बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

वर्ल्ड कप के बाद रोहित के बल्ले से अब जाकर शानदार पारी निकली। शुरुआत में रोहित थोड़ा संभलकर खेल रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने चौके-छक्के भी बरसाए। रोहित ने मैच के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कागिसो रबाडा को बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाते हुए खाता खोला। रोहित ने 29वें ओवर में चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल ने भी बखूबी पारी संभाली। उम्मीद है कि कल गुरुवार को टेस्ट मैच के दूसरे दिन उनके बल्ले से भी शतक निकलेगा।

खेल से जुड़ी ओर भी ख़बरों यहां क्लिक करें :विराट की बेमिसाल पारी

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ये 14वीं टेस्ट सीरीज है। पिछली बार भारत ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। तब टीम इंडिया 1-2 के अंतर से सीरीज हार गई थी। भारतीय टीम को पिछली सीरीज जीत 2015 में मिली थी। तब उसने दक्षिण अफ्रीका को 4 टेस्ट की सीरीज में 3-0 से हराया था। एक मुकाबला ड्रॉ रहा था।दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मैच में भारतीय टीम को जीत मिली थी। भारत ने जोहानंसबर्ग में खेले गए उस मुकाबले को 63 रन से अपने नाम किया था। वहीं, भारतीय मैदानों पर दोनों के बीच पिछला मुकाबला दिसंबर, 2015 में दिल्ली में खेला गया था। तब भी टीम इंडिया ही जीती थी। उसने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 337 रनों के विशाल अंतर से हराया था।