अब सितंबर में होगी चंद्रयान -२ की लांचिंग  

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ,इसरो की ओर से चंद्रयान.2 की लांचिंग  को आखिरी घंटे में रोक दिया गया ऐसा चंद्रयान.2 के लांच  व्हीकल  सिस्टम में तकनीकि दिक़्क़त  आने के बाद किया गया  इसरो की ओर से भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्रयान.2 को कल रात श्री हरिकोटा से उड़ान भरनी थी और अब  इसरो द्वारा आधिकारिक बयान जारी कर  इसकी लांचिंग  टाल दी गई।

इसरो चंद्रयान.2 को पहले अक्टूबर 2018 में लांच  करने वाला था। बाद में इसकी तारीख बढ़ाकर 3 जनवरी और फिर 31 जनवरी कर दी गई। लेकिन कुछ अन्य कारणों से इसे 15 जुलाई तक टाल दिया गया। इस दौरान बदलावों की वजह से चंद्रयान.2 का भार भी पहले से बढ़ गया। ऐसे में जीएसएलवी मार्क.3 में भी कुछ बदलाव किए गए थे।

22 जून को आइडेंटिकल क्रायोजेनिक इंजन के ग्राउंड टेस्ट के दौरान ऑक्सीजन टैंक में लीक का पता चला था जिसे ठीक कर लिया गया था। और इसरो ने लांचिंग  पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि इसरो जल्द ही वापसी करेगी। 31 जुलाई को वर्तमान लॉन्च विंडो ;लैंडर और रोवर के लिए पूर्ण 14 पृथ्वी दिवस सुनिश्चित कर खत्म होने से पहले एजेंसी रॉकेट को जमीन पर उतारने की कोशिश कर रही है। अगली बेस्ट लॉन्च विंडो अब सितंबर में होगी।श्रीहरिकोटा में देशभर के 5000 लोग पहली बार रॉकेट लॉन्च को अपनी आंखों से देखने के लिए इकट्ठा हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *