कलराज मिश्र होंगे, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कलराज मिश्र के राज्यपाल पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। कलराज मिश्र हिमाचल के मौजूदा राज्यपाल आचार्य देवव्रत का स्थान लेंगे। आचार्य देवव्रत को हिमाचल से हटाकर गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के अनुसार दोनों ही राज्यपालों की नियुक्त के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कलराज मिश्र और आचार्य देवव्रत के अपने-अपने राज्यों में अपना पद संभालने के बाद से उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी।
2014 के चुनावों में कलराज मिश्र उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए थे। वे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में सूक्ष्म एवं लघु उघोग मंत्री रह चुके हैं। उसके अलावा वे राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। इससे पहले लखनऊ से बीजेपी के विधायक भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *