कांग्रेस के लिए आज का दिन अहम

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में आज कुछ अहम फैसले किए जा सकते हैं जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का मुद्दा भी शामिल है। कांग्रेस का कहना है कि सदन की कार्यवाही को लेकर वरिष्ठ नेता रणनीति बनाएंगे।इस बजट सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई थी । लेकिन लोकसभा में कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसे लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में अधीर रंजन चौधरी, मनीष तिवारी और शशि थरूर का नाम आगे है। लेकिन अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इन सबके बीच आज कांग्रेस संसदीय दल की बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि मौजूदा सत्र में पार्टी किस तरह आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को अध्यादेश संस्कृति पर लगाम लगाना चाहिए। सरकार को संसदीय प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए। यही नहीं बिल को संसद में पेश करने के पहले संसदीय समितियों को भेजना चाहिए।
बताया जा रहा है कि  आज  नेता प्रतिपक्ष के बारे में चर्चा और फैसला किया जा सकता है। इस विषय में सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया है। इसके अलावा सरकार द्वारा पेश किए  जाने वाले तीन तलाक बिल पर चर्चा हो सकती है। विपक्षी दल तलाक से पीड़ित महिला के पति की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है जब पति को जेल हो जाएगी तो वो गुजारा भत्ते की व्यवस्था कैसे कर सकेगा।

इस सबसे इतर एक अहम फैसला राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर भी हो सकता है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि पार्टी ने उनका इस्तीफ़ा मंजूर नहीं किया लेकिन राहुल गांधी अपने फैसले पर अड़े हैं।

इस बीच कांग्रेस शासित पांच राज्यों ,मध्यप्रदेश ,राजस्थान ,पंजाब ,पुदुचेरी ,और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों न एक  औपचारिक बैठक कर निर्णय लिया है कि वे सामूहिक रूप से राहुल गांधी संग  भेंटकर पुनः  अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *