जे पी नड्डा बने बीजेपी  के कार्यकारी अध्यक्ष

अमित शाह के गृहमंत्री बनजाने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज़ हो गई थी| अब पार्टी के सीनियर नेता जेपी नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है| बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद अध्यक्ष कि जिम्मेदारी को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थी| इससे पहले मोदी सरकार में नड्डा को मंत्री पद दिया था |

इस बार 57 नेताओं वाली मंत्रिपरिषद की लिस्ट में उनका नाम नहीं था|रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल  देर शाम जेपी नड्डा को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की| नड्डा अगले छह महीने तक पार्टी अध्यक्ष की कमान संभालेंगे| हालांकि अमित शाह अभी अध्यक्ष पद पर काबिज हैं और हर फैसले पर उनकी नजर रहेगी।बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बारे में बताते हुए रक्षा मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि अमित शाह ने पांच साल तक पार्टी अध्यक्ष का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया, अब अमित शाह गृहमंत्री हैं इसलिए उन्होंने किसी और को अध्यक्ष का दायित्व देने का आग्रह किया. संसदीय बोर्ड ने तय किया कि जेपी नड्डा बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे

इस दौरान दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं| अमित शाह के साथ मिलकर ही जेपी नड्डा पार्टी का कामकाज देखेंगे इसके बाद ही संगठन के चुनाव के दौरान उनके भविष्य का फैसला भी किया जायेगा| फ़िलहाल बीजेपी संगठन चुनावों को टालने के मूड में है|इससे पहले कल  शाम बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक हुई. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी नेता सषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत और खुद जेपी नड्डा मौजूद रहे।

इस बीच लगभग तीन  महीनों के बाद तीन राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और में विधानसभा चुनाव होने को है. इन तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. इसके अलावा साल के अंत तक जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव है. बीजेपी इन राज्यों में अपने अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनावी रण में उतरेगी.कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर अमित शाह ने जे पी नड्डा को बधाई दी है. अमित शाह ने लिखा, “भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा जेपी नड्डा को सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई देता हूं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होगी और हम मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों और संगठन की विचारधारा को देश के कोने-कोने में पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *