धोती कुर्ता ही पहनेंगे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय पारंपरिक पौशाक में ही स्वयं को सहज महसूस करते है। देश के कृषि, गृह और उससे पहले उत्तर प्रदेश में मंत्री, मुख्यमंत्री रहते उन्हें कभी भी इस वेशभूषा को लेकर किसी ने टोका न था। अब लेकिन रक्षा मंत्री बनने के बाद अंग्रेजी परस्त रक्षा मंत्रालय के बाबुओं में राजनाथ सिंह की परंपरागत भारतीय परिधान को लेकर कानाफूसी होने के समाचार है। खबर है कि कुछ ने रक्षा मंत्री को विदेशी दौरे के दौरान बंद गले का कोट और और पेंट पहनने की सलाह दी।

ऐसे बाबुओं का कहना था कि रक्षा मंत्री रहते राजनाथ सिंह को लगातार दौरे करने पड़ेंगे। ऐसे में यदि वे धोती-कुर्त की जगह बंद गले का कोट और पेंट पहने तो बेहतर होगा। राजनाथ रक्षा मंत्री के तौर पर पिछले दिनों जुलाई में मौजाम्बिक गए थे। अब वे जापान और कोरिया की यात्रा पर जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि राजनाथ सिंह ने अपने बाबुओं की सलाह दरकिनार करते हुए भारतीय परिधान में ही विदेश यात्रा करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *