कोश्यारी की खुली लाटरी,बलूनी इंतजार में

कुछ अर्सा पहले इसी काॅलम में ‘दि संडे पोस्ट’ ने खबर दी थी कि भगत दा के दिन बहुरने वाले हैं और उन्हें जल्द ही राज्यपाल बनाया जा सकता है। उन्हें केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र का राज्यपाल बना हमारी खबर पर मुहर लगा डाली है। कोश्यारी के राज्यपाल बनने के बाद उत्तराखण्ड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाए जाने की संभावना बढ़ गई है।

उत्तराखण्ड की राजनीति ब्राह्मण और ठाकुरवाद पर निर्भर करती आई है। कुमाऊं के राजपूत को महाराष्ट्र का लाट साहब बनाने के बाद अब खबर है कि उत्तराखण्ड में नेतृत्व परिवर्तन के आसार बढ़ गए हैं। बहुत संभव है कि राज्य में मुख्यमंत्री जल्द ही बदला जाए। ऐसे में सबसे ज्यादा संभावना भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को कमान सौंपे जाने की है। मृदभाषी बलूनी पीएम और पार्टी अध्यक्ष के करीबी होने के साथ-साथ बेहद मिलानसार स्वभाव के हैं। वंर्तमान सीएम त्रिवेंद्र उनके ठीक उलट आमजन से दूरी बरतने वाले नेता हैं। अब देखना यह है कि कब बलूनी की लाटरी खुलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *