उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पन्त जी का अमेरिका में निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री प्रकाश पन्त जी का अमेरिका के एक अस्पताल में लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया है, उनकी मृत्यु भाजपा ही नही अपितु सम्पूर्ण उत्तराखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है
करीब डेढ़ माह पहले उन्हें अपनी इस बीमारी का आभास हुआ
सरल स्वभाव के धनी स्वर्गीय पन्त जी उत्तराखंड की अलग अलग सरकारों में शीर्ष मन्त्रालयो में रहे हैं औऱ उत्तराखंड की वर्तमान सरकार में वित्त मंत्री के पद पर तैनात थे, उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्सास के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बता दें कि वे कुछ दिन पहले ही वे इलाज के लिए अमेरिका गए थे। इससे पहले पंत दिल्ली स्थित राजीव गांधी अस्पताल के आईसीयू में भी कुछ दिन भर्ती रहे थे। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में किसी को भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी। उनके आकस्मिक निधन से पिथौरागढ़ समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *