मोदी ने 8 कैबिनेट कमेटियों का किया दोबारा गठन

मोदी ने 8 कैबिनेट कमेटियों का किया दोबारा गठन

देश में कमजोर पड़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. भारत सरकार ने 8 कैबिनेट कमेटियों का दोबारा गठन किया है. इसमें गृह मंत्री अमित शाह सभी 8 कैबिनेट समितियों में शामिल हैं वहीं राजनाथ सिंह को 6 कमेटियों में शामिल नहीं किया गया है. इन कमेटियों में अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट, कैबिनेट कमेटी ऑन अकोमडेशन, कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी, कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ, कैबिनेट कमेटी ऑन इम्पलॉयमेंट एण्ड स्किल डेवलेपमेंट शामिल हैं. इसमें अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट का कंपोजीशन पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह  के पास रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *