Óñ«ÓÑüÓñéÓñ¼Óñê Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ© ÓññÓñ¼ÓÑìÓñ▓ÓÑÇÓñùÓÑÇ Óñ£Óñ«Óñ¥Óññ ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñ»ÓñòÓÑìÓñ░Óñ« Óñ«ÓÑçÓñé Óñ╣Óñ┐Óñ©ÓÑìÓñ©Óñ¥ Óñ▓ÓÑçÓñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑç Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé ÓñòÓÑï ÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ© ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑç Óñ«ÓÑçÓñé Óñ£ÓÑüÓñƒÓÑÇ

मुंबई पुलिस तब्लीगी जमात कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों को ट्रेस करने में जुटी

मुंबई पुलिस ने तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों का पता लगाने के लिए पूरे शहर तलाश शुरु कर दी है। दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित हुए इस्लामिक धार्मिक आयोजन (तब्लीगी जमात मरकज) के सदस्यों की तलाश महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में जारी है। इनमें पुणे, मुंबई, अहमदनगर, नागपुर, ठाणे और पिंपरी चिंचवाड़ शामिल है। कई जिलों से इन्हें पकड़ा भी गया है और क्वारेंटाइन करने का काम जारी है।

मुंबई पुलिस ने इसी कड़ी में बुधवार दोपहर बांद्रा में 12 लोगों और सांताक्रूज में 20 लोगों को ट्रेस किया है। इनमें से 8 मलेशियाई नागरिक हैं। सभी को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। नागपुर मंडल से 94 लोग इसमें शामिल हुए थे, सभी को सामने आकर जांच करवाने के लिए कहा गया है। वहीं ठाणे से पुलिस ने 12 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। कहा जा रहा है कि ये भी जमात में शामिल हुए थे।

विभागीय आयुक्त दीपक महेसकर के मुताबिक, पुणे डिविजन से कुल 182 लोग इस तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे, जिसमें से 106 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। इसमें से 94 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। अन्य की तलाश के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है। इसमें पुणे से 110, पिंपरी चिंचवाड़ से 26, सातारा से 5, सांगली से 3, सोलापुर से 17 और कोल्हापुर से 21 लोग शामिल हैं। कुछ लोगों की कॉल ट्रेस करने के बाद यह पता चला है कि वे इस समय दूसरे राज्य में हैं।

महाराष्ट्र में तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना संक्रमण से हालत बिगड़ते जा रहे हैं। मुंबई और पालघर में संक्रमण से एक-एक और मौत हुई है। इसे मिलाकर बुधवार तक राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 12 तक पहुंच गया। वहीं, बुधवार को संक्रमण के 15 नए मामले आए हैं। इनमें 14 मुंबई के और एक बुलढाणा का है। इसे मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या 335 तक पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा संक्रमित 194 मुंबई में हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश तोपे ने बताया कि प्रदेश में पांच हजार लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। ये सभी 162 संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आए थे। उधर, मुंबई में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शहर के होटल, जिम, क्लब, स्कूल और कॉलेज में क्वारेंटाइन सेंटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।