Óñ¼Óñ┐Óñ╣Óñ¥Óñ░ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñåÓñ£ Óñ©Óñ¡ÓÑÇ Óñ░Óñ¥ÓñÂÓñ¿ ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñí ÓñºÓñ¥Óñ░ÓñòÓÑïÓñé ÓñòÓÑç ÓñûÓñ¥ÓññÓÑïÓñé Óñ«ÓÑçÓñé ÓñíÓñ¥Óñ▓ÓÑç Óñ£Óñ¥ÓñÅÓñéÓñùÓÑÇ ÓñÅÓñò-ÓñÅÓñò Óñ╣Óñ£Óñ¥Óñ░ Óñ░ÓÑüÓñ¬Óñ»ÓÑç

बिहार में आज सभी राशन कार्ड धारकों के खातों में डाले जाएंगे एक-एक हजार रुपये

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से 23 मार्च को लिए गए निर्णय के अनुसार आज से सभी राशनकार्ड धारकों के खाते में एक-एक हजार रुपये डाले जाएंगे। फैसले के तहत आज यानी 2 अप्रैल को आपदा विभाग की ओर से एक हजार रुपये प्रत्येक राशन कार्ड धारक के खातों में डाली जाएगी। डीबीटी के माध्यम से 168 करोड़ रुपये की यह राशि सीधे कार्डधारकों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इससे पहले सहायता पैकेज की घोषणा की थी। बिहार में लॉकडाउन घोषित होने के दो दिन बाद 25 मार्च को बिहार सरकार की ओर से कोरोना के कारण व्याप्त संकट को देखते हुए सहायता के लिए बड़ी घोषणा की गई थी। नीतीश कुमार ने 23 मार्च को लाकडाउन हुए क्षेत्र के सभी नगर निकाय क्षेत्रों, प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित पंचायतों के सभी राशन कार्डधारकों परिवार को एक हजार रुपये देने का एलान किया था।

कोरोना वायरस का कहर बिहार में भी नहीं थम रहा है। यहां लगातार मामले बढ़ते ही जा रहे है। संक्रमित लोगों की संख्या अब तक 24 हो गई है। बुधवार को भी राज्य में कोरोना के दो नए पॉजिटिव मामले सामने आए। वहीं बुधवार को 532 लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। अब तक ऑब्जर्वेशन में रखे लोगों की संख्या सूबे में 5919 हो चुकी है। जबकि मंगलवार को इनकी संख्या 5387 थी।

कोरोना के कहर से आज हरियाणा और गुजरात में एक-एक की मौत हुई है। साथ ही इंदौर में 12, राजस्थान में नौ, महाराष्ट्र में तीन और मणिपुर में एक नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से देश में सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 338 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1834 हो गई है। इनमें से 144 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 41 की मौत हो गई है।