केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन

  • केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का आज तड़के 2 बजे निधन हो गया। वे 59 साल के थे। अनंत कुमार केंसर जैसे असाध्य रोग से ग्रसित थे। उनके केंसर का इलाज पहले लंदन फिर न्यूयॉर्क में चला। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
    कुछ दिनों पहले ही उन्हें बंगलुरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी शुक्रवार को उनकी पत्नी तेजस्विनी ने अनंत कुमार के हालत में सुधार बताया था। मगर अचानक ही सोमवार को उनका निधन हो गया।
    अनंत कुमार मोदी सरकार में रसायन एवं उर्वरक मंत्री थे। इसके अलावा वे संसदीय कार्य मंत्री का भी दायित्व निभा रहे थे।
    अनंत कुमार, वेंकैया नायडू के बाद भाजपा के दक्षिण भारत के नेता के रूप में उभर रहे थे। वे कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार थे। 1996 से अनंत कुमार बंगलुरू दक्षिण से लगातार संसद चुने जाते रहे हैं।
    उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित सभी बड़े नेताओं ने दुख जताया है।
    उनके पार्थिव शरीर को आज बंगलुरू के नेशन कॉलेज में रखा जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *