आज से भारतीय सेना में शामिल होगी M-777 और K-9 आर्टिलरी गन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आज के9 वज्र और एम777 होवित्जर समेत नई तोपों और उनके उपकरणों को तोपखाने में शामिल करेंगी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि नासिक के देवलाली स्थित तोपखाने में एक समारोह के दौरान यह प्रक्रिया शुरू होगी।
