फिर सकते हैं कोश्यारी के दिन

उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगत सिंह कोश्यारी इन दिनों गुमनामी के दिन गुजार रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता कोश्यारी ने इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। कारण उनका 75 वर्ष की आयु सीमा को क्रॉस करना था। अब लेकिन खबर है कि भगत दा के दिन बहुरने वाले हैं। जल्द ही कई राज्यों के राज्यपालों का टर्म समाप्त होने जा रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, नागालैंड, गोवा, कर्नाटक और केरल के राज्यपाल शामिल हैं। भाजपा मुख्यालय के सूत्रों की मानें तो जल्द ही सुमित्रा महाजन, सुषमा स्वराज, हिमाचल के पूर्व सीएम शांताकुमार, खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना और कोश्यारी का नाम इन राज्यों के नए राज्यपालों की सूची में है। खबर यह भी है कि पार्टी मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती को भी राजभवन भेजने पर विचार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *