पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर ट्रंप प्रशासन को नहीं है ‘विश्वास’

पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर ट्रंप प्रशासन को नहीं है ‘विश्वास’

आतंकी हाफिज सईद को गिरफ्तार कर पाकिस्तान भले ही अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहा हो लेकिन अमेरिका को उस पर विश्वास नहीं है. ट्रंप प्रशासन की ओर से पाकिस्तान की इस कार्रवाई पर शक जताया है. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि पहले भी इस तरह की गिरफ्तारियों से न हाफिस सईद और न उसके संगठन लश्करे-तैयबा पर कोई असर पड़ा है. एक अधिकारी ने कहा, ‘हमने यह पहले भी देखा है. हम ठोस कदम उठाए जाने की ओर देख रहे हैं न कि एक ‘छलावा’. आपको बता दें कि अमेरिकी अधिकारी का यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अमेरिका यात्रा के कुछ दिन पहले आया है.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *