भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक

भारी बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर में बुधवार से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। बालटाल में हुई भारी बारिश के बाद श्रद्धालुओं को आगे के रास्ते पर जाने से फिलहाल रोक दिया गया है। अब तक की सबसे कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा बुधवार से शुरू हुई थी। इस बार 1.96 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।यात्रा के लिए 2,995 श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू से रवाना हुआ था। इनमें से 1091 यात्री बालटाल, वहीं 1904 यात्री पहलगाम स्थित बेस कैंप से होते हुए पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *