21 महीने बाद सर्जिकल स्ट्राइक वीडियो जारी

21 महीने बाद सर्जिकल स्ट्राइक वीडियो जारी

भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की पहली बार वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। 18 सितंबर 2016 को उड़ी सैन्य कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। जिसके 11 दिन बाद भारतीय जवानों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। जिसकी चर्चा देश में ही नहीं विदेशों में भी हुई थी।  इस दौरान भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। जिसके बाद देश में विपक्षी पार्टियों ने सवाल खड़े किए थे और सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जिकल करार दिया था। यही नहीं देश के नेताओं और कई बुद्धिजीवियों ने इसके सबूत भी मांगे थे। सोशल मीडिया में भी मांग उठी थी कि सरकार ने कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की है अगर की है तो वह इसके सबूत दे।लेकिन अब इस कार्रवाई के 21 महीने बाद एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कई लॉन्च पैड्स को तबाह होते देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *