बिरयानी पार्टी पर घिरे सिद्धारमैया

कर्नाटक में सत्ता से हाथ धो बैठी कांग्रेस और जद(स्कूयलर) को भाजपा नए-नए तरीकों से घेरने में अभी भी जुटी है। इन दिनों पूर्व सीएम सिद्धरमैया को एक ‘बिरयानी पार्टी’ में शिरकत करने के लिए भाजपा खासा जलील करने में जुटी है। दअरसल कर्नाटक में इन दिनों भारी बारिश के चलते बाढ़ का कहर बरप रहा है। प्रधानमंत्री मोदी समेत केंद्र के कई मंत्री कर्नाटक में बाढ़ का जायजा लेने जा चुके हैं। ऐसे में सिद्धरमैया की एक फोटो पर भारी राजनीति शुरू हो चुकी है। प्रदेश भाजपा ने पूर्व सीएम समेत कांग्रेस के बड़े नेता मल्लिकाअर्जुन खड़गे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ‘बिरयानी पार्टी’ की तस्वीरे जारी कर प्रश्न पूछा है कि सिद्धरमैया अपने बाढ़ में डूबी बदामी विधानसभा क्षेत्र में दौरा करने के बजाए बैंगलोर में बिरयानी खाना ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हैं? सिद्धरमैया का कहना है कि आंख आॅपरेशन चलते वे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर राज्य को इमरजेंसी फंड न देने का भी आरोप लगाया है। इस सबके बीच बेचारे सिद्धरमैया समझ पाने में विफल होते नजर आ रहे हैं कि बीमारी के बावजूद यदि वह ‘बिरयानी पार्टी’ में जा सकते हैं तो बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा क्यों नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *