हरियाणा के  रेवाड़ी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छात्रा से गैंगरेप

हरियाणा के  रेवाड़ी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छात्रा से गैंगरेप

हरियाणा के रेवाड़ी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. लड़की जब कोचिंग से लौट रही थी उसी समय उसका अपहरण कर इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक लड़की रेलवे परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वह इसके लिए महेंद्रगढ़ के कनीना में कोचिंग कर रही थी. कोचिंग से लौटते वक्त तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और प्रकरण की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *