दिल्ली में सब इंस्पेक्टर के बेटे ने युवती को बेरहमी से पीटा

दिल्ली में सब इंस्पेक्टर के बेटे ने युवती को बेरहमी से पीटा

देश की राजधानी दिल्ली से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक युवती की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। तिलक नगर इलाके में एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक को युवती की पिटाई करते हुए देखा जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, हालांकि पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर वीडियो में दिख रही पीड़िता की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *