पानी पानी हुई मायानगरी

पानी पानी हुई मायानगरी

मुंबई बीते पांच दिन से हो रही लगातार बारिश से बेहाल है. यहां चप्पे-चप्पे पर जल भराव है. हालांकि, मंगलवार रात से बारिश कुछ इलाकों में थमी हुई है. इसके बावजूद लोग परेशानियां झेल रहे हैं.वेस्टर्न लाइन भी जल भराव के कारण शुरू नहीं हो पाई है. मुंबई से बाहर जाने वाली कई एक्सप्रेस और मेल ट्रेन रद्द कर दी गई हैं. वसई, नालासोपारा और विरार के ट्रैक पर टेस्ट किया जा रहा, लेकिन पानी भरे होने के कारण ट्रेन चल नहीं पा रही है.रेलवे के अलावा सड़कों पर भी लोग बेहाल हैं. मलाड और कांदिवली के बीच वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है. कल रात से इस रूट पर गाड़ियां फंसी हुई हैं.

 

 

मुंबई में भारी बारिश से हालत बदतर ‘डिब्बावाला’ ने रोकी सेवाएं कई ट्रेनें रद्द

सोमवार को मुंबई में सामान्य से 5 गुना ज्यादा बारिश दर्ज की गई है मुंबई में कल रात बहुत बारिश  हुई है जिसकी वजह से जगह-जगह पानी भर गया है. मौसम विभाग की भारी बारिश चेतावनी के बाद से ‘डिब्बावालों’ ने अपनी सेवाएं रोक दी हैं. .मुंबई और नजदीक के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों, रेलवे की पटरियों पर पानी भर गया और शहर में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया. यहां बारिश की वजह से लगभग 85  ट्रेनों का परिचालन रद्द करना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *