बोले अखिलेश यादव, कहा उत्तर प्रदेश में न तो कानून बचा है न व्यवस्था

बोले अखिलेश यादव, कहा उत्तर प्रदेश में न तो कानून बचा है न व्यवस्था

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के बागपत जिले की जेल में हुई अपराधी की हत्या पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘आज यूपी में न तो क़ानून बचा है न व्यवस्था। हर तरफ दहशत का वातावरण है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो जेल तक में हत्याएं कर रहे हैं। ये सरकार की विफलता है। प्रदेश की जनता इस भय के माहौल में बहुत डरी-सहमी है। प्रदेश ने ऐसा कुशासन व अराजकता का दौर पहले कभी नहीं देखा।’

वहीं इस हत्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बागपत जिला जेल के जेलर, डिप्टी जेलर सहित चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा कि जेल परिसर के अंदर होने वाली ऐसी घटना एक गंभीर बात है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *