मराठा आरक्षण में अब तक 6 की मौत, आज से जेल भरो आंदोलन

मराठा आरक्षण में अब तक 6 की मौत, आज से जेल भरो आंदोलन

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। मराठा आरक्षण की मांग के समर्थन में मंगलवार को एक युवक और एक छात्र ने  खुदकुशी कर ली  आठ अन्य प्रदर्शनकारियों ने आत्महत्या की कोशिश की।  अब तक छह लोगों ने मराठा आरक्षण की मांग के लिए खुदकुशी की है। आज से मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए जेल भरो आंदोलन शुरू हो गया है। इधर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं कोई हिंसा न हो इसके लिए राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *