पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ ‘गृह युद्ध और रक्तपात’ वाले बयान पर FIR दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ ‘गृह युद्ध और रक्तपात’ वाले बयान पर FIR दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एनआरसी के मुद्दे पर असम के डिब्रुगढ़ जिले के नाहरकटिया पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई गई है. ममता पर प्रदेश के साम्प्रदायिक सद्भवना को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ शिकायत बीजेपी युवा मोर्चा के तीन लोगों ने लिखवाई है. शिकायत के मुताबिक ममता असम में NRC की शांतिपूर्ण प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं. कल गृहमंत्री से मुलाक़ात के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर बंगाल में एनआरसी थोपने की कोशिश की गई तो गृह युद्ध के हालात बन जाएंगे और खून खराबा होगा.  बनर्जी ने  कहा कि बीजेपी लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर सभी विपक्षी दलों से मुलाकात की बात भी कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *