रातों-रात स्टार बने बांदा के विपिन साहू

इन दिनों सोशल मीडिया पर पैराग्लाइडिंग करते हुए एक शख्स का वीडियो शानदार वायरल हो रहा है जिससे यह शख्स सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बन गया है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम विपिन साहू है। जो उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले हैं और टाइल्स की दुकान चलाते हैं। वीडियो में इनके अंदाज़ को काफी पसंद किया जा रहा है। विपिन का ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के मनाली में दोभी का है। विपिन अपने पांच दोस्तों के साथ जुलाई में मनाली गए थे। बताया जा रहा है कि ये वीडियो तभी का है। घटना के दिन विपिन से पहले उनके तीन दोस्त भी पैराग्लाइडिंग करने जा चुके थे। अपनी बारी आने पर हवा में जाने के बाद की कहानी विपिन कुछ यूं बताते हैं, ”हम भी जोश-जोश में ऊपर चले गए। फिर ऊपर पहुंचे और जहां दिखा कोहरा…फिर जो हुआ तो सबके सामने छह मिनट का वीडियो आया।’ वीडियो में विपिन के साथ एक ट्रेनर भी दिख रहे हैं। जो विपिन से कह रहे है कि

 ‘कैमरे का बटन खोल. देख खड़े–खड़े बटन दिख रहे हैं….. पैर ऊपर कर.. ऊंचे कर पैर...पैर टूट जाएंगे वरना. लैंड हो जाएंगे भाई. बस पैर ऊपर कर. तू भी टूटेगा, मैं भी टूटूंगा.भाई आदमी है तू कि क्या है?’
विपिन जब पैर ऊपर नहीं कर रहे थे, जब पैराग्लाइडिंग ट्रेनर ये कहकर कई बार चिल्लाते हैं। इन ट्रेनर का नाम जग्गा है। वो पुणे से हैं और 20 सालों से पैराग्लाइडिंग करवा रहे हैं। हवा में विपिन और जग्गा के बीच बहस आप देख ही चुके हैं। लेकिन लैंड करने के बाद क्या हुआ था? विपिन हँसते हुए कहते हैं, ”भाई पूछो ही मत।  बैठने की सीट बिलकुल कंफर्टेबल नहीं थी। इस वजह से मैं ठीक से बैठ नहीं पा रहा था। पैर चला रहा था। पांच डिग्री के तापमान में जग्गा भाई के पसीने छूट रहे थे। वो बोले कि भाई 20 साल के इतिहास में पहली बार तेरे जैसा लड़का पाया हूं। बोले कि ऐसा इंसान नहीं देखा। साथ ही इस वीडियो में विपिन साहू ट्रेनर को फीस और लेने के ऑफर भी कर रहे और कह रहे बस लैंड करा दे भाई !

फ़िलहाल इस वीडियो को ट्विटर फेसबुक हर जगह लोग शेयर कर रहे है वीडियो वायरल होने के साथ ही उनपर मीम भी शेयर किये जा रहे है। वीडियो इतना मज़ाकिया है की हर किसी की हंसी छूट जाती है। जो भी हो इस वीडियो से विपिन साहू फेमस तो हो ही गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *