विनेश ने गोल्ड से की वापसी
पहलवानों के आंदोलन में शामिल रहीं विनेश फोगाट ने नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत दमदार वापसी की है
एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुकी विनेश फोगाट ने हाल ही में जयपुर में भारतीय ओलंपिक संघ की तदर्थ समिति द्वारा आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में 55 किग्राण् में गोल्ड मेडल जीता। अपने अनुभवी कौशल का प्रदर्शन करते हुएए विनेश ने मध्य प्रदेश की अपनी प्रतिद्वंद्वी ज्योति पर 4.0 से जीत हासिल की। इससे पहले उन्होंने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 50 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था और 53 किग्राण् वर्ग में 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी जीत हासिल की थी। विनेश फोगाट को ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल पहनाया। बजरंग पूनिया के साथ साक्षी मलिक और विनेश फोगाट पहलवान आंदोलन की शुरुआत की थी। दिसंबर के अंत में विनेश ने खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस करने का ऐलान किया था। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह जानकारी दी थी। वहीं साक्षी मलिक ने बृजभूषण शरण सिंह के करीबी के रेसलिंग फेडरेशन अध्यक्ष बनने के बाद खेल से ही संन्यास का ऐलान कर दिया था।
एक अन्य मुकाबले में 2021 विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता हरियाणा की अंशु मलिक ने 2020 एशियाई चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सरिता मोर ;रेलवेद्ध को 59 किग्रा वजन वर्ग में 8.3 से पराजित किया। हरियाणा ने 189 अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया। आरएसपीबी 187 अंक के साथ दूसरे स्थान पर जबकि पुडुचेरी 81 अंक तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों के ग्रीको रोमन वर्ग में आरएसपीबी 208 अंक से समग्र विजेता रहा जिसके बाद सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (127 अंक) दूसरे और महाराष्ट्र (113 अंक) तीसरे स्थान पर रहा।
