विजेंद्र एक साल बाद आज स्नाइडर के खिलाफ उतरेंगे रिंग में

लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद अब बाॅक्सर विजेंद्र फिर से रिंग में उतरेंगे। बाॅक्सिंग में 7वीं बार खिताब जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह शनिवार 13 जुलाई को होने वाले आठ दौर के सुपर मिडिलवेट मुकाबले में अमेरिका के माइक स्नाइडर के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे। हरियाणा का यह मुक्केबाज एक साल से भी ज्यादा समय बाद रिंग में वापसी करेगा। डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंद्र का रिकार्ड 10-0 (सात नाकआउट) है।

उन्होंने यहां बाउट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अच्छा मुकाबला होगा। मैं अपने मुक्केबाजी करिअर पर ध्यान लगाए हूं। मैं इस साल दो और बार बाउट लड़ना चाहता हूं और विश्व खिताब के मौके की ओर बढ़ना चाहता हूं। मैं इस फाइट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। स्नाइडर के खिलाफ मेरी रणनीतियां तय हो चुकी हैं जिन्हें मैंने अपनी टीम के साथ मिलकर बनाया है, जिसमें ट्रेनर ली बीयर्ड शामिल हैं। मैं शुरुआती राउंड में ही स्नाइडर को पस्त करना चाहता हूं।’

वहीं स्नाइडर का रिकार्ड 13-5-3 है। उन्हें भारतीय मुक्केबाज को हराने का भरोसा है। उन्होंने कहा, मेरे ट्रेनर ने विजेंद्र की कई बाउट देखी हैं। उन्होंने मुझे बताया कि वह किस चीज में अच्छा है और कहां हम उसकी कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *