वी.जी सिद्धार्थ की आत्महत्या से उद्योगजगत में भारी निराशा
नोटेबंदी और जीएसटी के बाद से ही भारी वित्तीय दवाब झेल रहे भारतीय अर्थजगत के कैफ़े कॉफी डे के सीईओ की आत्महत्या ने बड़ा झटका देने का काम किया है।भारतीय मशहूर कॉफी चेन सीसीडी (सीसीडी ओनर) के मालिक और पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ के सोमवार शाम से लापता होने की खबर आ रही थी उनके अचानक लापता होने से पूरा परिवार परेशान था। दक्षिण कन्नड़ पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हुई थी सूत्रों के अनुसार सिद्धार्थ कारोबार के सिलसिले में इनोवा कार से सोमवार को चिकमगलूर गए थे। उसके बाद वह केरल जा रहे थे लेकिन मंगलुरू के एक निकट एक नेशनल हाईवे पर उन्होंने ड्राइवर से कार रोकने के लिए कहा और गाड़ी से उतर गए थे अब हाल ही में सोमवार से लापता Cafe Coffee Day (सीसीडी) के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव होयगे बाजार के नजदीक मुलिहितलु द्वीप के पास से मिला है। जिससे पूरा उद्योग जगत सकते में है। सीसीडी के फाउंडर सिद्धार्थ सोमवार से लापता थे और उनके आत्महत्या करने की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। सिद्धार्थ कर्नाटक के पूर्व सीएम एस एम कृष्णा के दामाद थे। राज्य सरकार उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चला रही थी। लापता होने के पहले सिद्धार्थ द्वारा अपने आखिरी खत में कई समस्याओं का जिक्र किया था। मंगलुरु पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल द्वारा बताया कि उन्हें आज सुबह ही एक शव मिला है। अभी इसकी पहचान होना बाकी है। पुलिस ने वीजी सिद्धार्थ के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
