‘आप मुझे प्यार करें या नफरत नजरअंदाज नहीं कर सकते!’
उत्तराखण्ड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कुमारी शैलजा के यात्रा रोकने सम्बंधी पत्र के बावजूद जसपुर से हल्द्वानी तक अपनी ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ जारी रखी। इसके बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से उनकी मुलाकात हुई और पार्टी में सामूहिक नेतृत्व तथा संगठनात्मक अनुशासन का सवाल फिर चर्चा में आ गया। हमारे राजनीतिक सम्पादक संजय स्वार एवं हरेंद्र कुमार ‘बाॅबी’ संग हुई इस खास बातचीत में हरीश रावत ने यात्रा जारी रखने की वजह बताई, प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी पर अपनी बात रखी और साफ कहा कि उनका लक्ष्य कांग्रेस को 50 से अधिक सीटें दिलाकर सत्ता में वापस लाना है। मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जिसे जिम्मेदारी देगा, वह उसके साथ खड़े होंगे लेकिन उनके आखिरी बयान ने इस पूरे विवाद का राजनीतिक संदेश भी दे दिया, ‘‘कांग्रेस के लोग मुझे लात भी मारेंगे, तब भी मैं कांग्रेस के साथ चलूंगा लेकिन उन्हें व्यक्तिगत अपशब्दों से परहेज तो करना ही पड़ेगा’’
उत्तराखण्ड प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा ने आपको पत्र लिखकर यात्रा रोकने को कहा। इसके बावजूद आपने यात्रा अपनी जारी रखी। क्या इसे हाईकमान के निर्देश की अवहेलना माना जाय या कांग्रेस को मजबूत करने का आपका अधिकार?
मैं अवहेलना करने की बात तो सोच ही नहीं सकता। जब आप इस प्रकार की यात्राएं या कार्यक्रम बनाते हैं तो उसके लिए बहुत सारे लोगों को इन्वाॅल्व करना पड़ता है। उनकी ताकत लगती है और तदनुसार प्रोग्राम चार्ट आउट करते हैं। मैंने जसपुर हल्द्वानी से मोहनरी वाली यात्रा के साथ नौ और भी यात्राएं प्लान की थीं। उन नौ यात्राओं के लिए तो मेरे पास समय था कि मैं निर्देश का पालन कर सकूं। मगर इस यात्रा के लिए मेरे पास इतना समय नहीं था कि मैं यात्रा को रोक सकूं। अगर रुकता तो बहुत सारे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता और उनके मनोबल पर असर पड़ता एक ऐसा संदेश जाता जो पार्टी के लिए अच्छा नहीं होता। तो इसलिए मैंने आदेश के मुख्य हिस्से का पालन किया। वेणुगोपाल जी ने भी मुझे सलाह दी या आदेश दिया जो भी कह लीजिए, उन्होंने कहा कि अकेले न कीजिए सबको इन्वाॅल्व कीजिए और मैंने वेणुगोपाल जी के घर से निकलते ही प्रदेश अध्यक्ष जी को फोन करके कहा कि कहीं बैठते हैं और लोगों को भी बुलाइए, ये यात्राएं प्लान कर लेते हैं। पिछले एक सवा महीने से एक वैक्यूम जैसा पब्लिक में था। हम केवल एसआईआर ओरिएंटेड दिखाई दे रहे थे। वो एक मेजर इश्यू है लेकिन जनता के और भी सवाल हैं। उन सवालों पर दूसरे हमारे प्रतिद्वंद्वी भी हैं। रीजनल पार्टियां हैं और भी नेतागण हैं। वो पहल न ले लें। उनसे पहले कांग्रेस की पहल दिखाई दे। इसलिए भी मेरी ये यात्राएं उपयोगी थीं और उपयोगी हैं। पहले जब मैं आया पहले दिल्ली से घर ही तो आया ना? जहां मेरा डेरा था, वहां आया। उसका रास्ता नारसनी से होकर के आता है। हरिद्वार होकर आता है। तो मैं वहीं से हो करके आया। जो हमारी बलिदान स्थल हैं उन पर गया। वो जो हमारे तीर्थ स्थल है, हरिद्वार गंगा है या मनी माई का मंदिर है। इस यात्रा में मुझे अपने गांव मोहनरी जाने का रास्ता एक तो रामनगर से भी जाता है। मैंने अवॉइड किया रामनगर से जाना। कई कारण हैं लेकिन मैं बाहर-बाहर निकल करके हल्द्वानी आ गया और हल्द्वानी से मोहनरी का रास्ता चुना। अपने कुल देवता की पूजा करनी थी। तो इसलिए ये यात्राएं जो थी निहायत निजी थी। यात्रा के मेरे दो मकसद थे। तीसरा मकसद तो यात्रा आरम्भ होने के बाद आया। पहला मकसद था जो लोग मेरी अस्वस्थता के दौरान मुझसे मिलना चाहते थे। 20 हजार से अधिक लोग मुझसे मिलने दिल्ली आए। कई लोग ऐसे थे मुझसे मिल नहीं पाए लेकिन उनको मेरे स्वास्थ्य की चिंता थी। तो अपने प्रदेश भर के शुभचिंतकों से मिलना मेरा पहला मकसद था। उनसे मिलकर धन्यवाद देना चाहता था। जो मेरे लिए चिंतित थे तो उनके साथ अपने को जोड़ना तो पड़ेगा ना?
दूसरा मकसद मेरा था ईडी को जवाब देना। इस दौरान मुझे ईडी ने सम्मन किया। सम्मन मिलते ही भाजपा ने हल्ला बोल दिया और दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया। मैं कांग्रेस का ही तो मुख्यमंत्री था। या तो कांग्रेस उसके विरोध में कोई बड़ा कदम उठा रही होती। जब मैंने देखा कि कांग्रेस कोई बड़ा कदम नहीं उठा रही है। मेरी यात्रा का ये भी मकसद था ईडी को और भाजपा को बताना कि ‘डोंट वरी’, मैंने ‘हेड आॅन’ लिया है। मुझे तुम्हारी चुनौती स्वीकार है। तीसरा मकसद जो यात्रा के दौरान मुझे महसूस हुआ कि लोग स्पष्ट तौर पर परिवर्तन चाहते हैं। तो मैंने परिवर्तन की बात कही लेकिन मंगलौर से कुछ लोगों ने जोड़कर दुष्प्रचार शुरू कर दिया। जब परिवर्तन की बात होगी तो वो सरकार के परिवर्तन की बात होगी किसी खास विधानसभा के लिए उसे जोड़ देना सरासर गलत था। एक मकसद तो यात्रा के दौरान जोड़ा परिवर्तन वाला और बाकी दो मकसद ‘वैल थाॅट वैल प्लांड’ थे। मैं समझता हूं कि अगर मैं अपनी सभी यात्राएं पूरी कर पाता तो कांग्रेस के लिए ये यात्राएं बहुत बड़ी एसेट होती।
कांग्रेस का हाईकमान लगातार सामूहिक कार्यक्रम पर जोर दे रहा है लेकिन आपकी यात्रा कांग्रेस के आधिकारिक कार्यक्रम से अलग एक समानांतर मंच बन गई। आपके समर्थक इसे जनसंवाद यात्रा कह रहे हैं और जबकि विरोधी कहते हैं कि हरीश रावत की व्यक्तिगत यात्राएं। इस पर कैसे अंतर साबित करेंगे?
ये आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरीके से चीजों को ले रहे हैं। पहले भी संगठन से इतर लोगों ने यात्राएं की हैं। दूसरे प्रांतों में भी की हैं। कई लीडर्स ने की हैं। नेताओं को लगता है कि अपने लोगों से कनेक्ट बनाना है तो वो अपने लोगों से कनेक्ट बनाने के लिए निकलते हैं और पार्टी उसको ‘अडाॅप्ट’ कर लेती है। यहां ज्यादा दिक्कत ये आई कि कल पार्टी संकोच में पड़ गई और ‘एडाॅप्ट’ नहीं कर पाई। पार्टी वर्कर तो निकला लेकिन जो पार्टी थी, वो संकोच में पड़ गई। नहीं तो ये यात्रा समग्र रूप से पार्टी की यात्रा बन जाती है और मैंने सबको आमंत्रित किया। कोई नेता ऐसा नहीं है सिवाय हरक सिंह रावत जिसको मैंने ये न कहा हो की आप आइए। मतलब कोई ये नहीं कह सकता की हमको इन्फाॅर्म नहीं किया।

आपने कहा कि ‘यात्रा रुकने’ वाली नहीं है। तो क्या मानें कि पार्टी नेतृत्व का फैसला भी आपको नहीं रोक सकता?
हमने यात्रा रोक दी न। पार्टी ने कहा हमने रोक दी लेकिन यात्रा तो यात्रा होती है, जब तक पांव चलेंगे, शरीर चलेगा यात्रा ही तो है। यात्रा तो निरंतर जारी रहेगी यदि पार्टी कोई यात्रा का कार्यक्रम बनाती है तो उसके साथ चलते रहेंगे उसके साथ खड़े रहेंगे।

आपकी यात्रा में प्रीतम सिंह का साथ मिलना क्या महज संयोग है या कांग्रेस के भीतर एक नए राजनीतिक ध्रुवीकरण का संकेत? प्रीतम सिंह आपके साथ हैं दूसरी तरफ प्रदेश संगठन का एक बड़ा हिस्सा दूरी बनाए हुए है। तो क्या कांग्रेस आज भी अलग-अलग राजनीतिक खेमों में बंटी नजर आती है?
नहीं ऐसा नहीं है यशपाल आर्य जी से मेरी बात हुई थी, उन्होंने हल्द्वानी आना था। नहीं आने का क्या कारण रहा मुझे मालूम नहीं। उनकी आने की सहमति थी, नहीं आ पाए इसका अर्थ यह नहीं है इसे अन्यथा लिया जाए। बहुत सारे लोग दूर-दूर से आए। कांग्रेस के पुराने लोग, नए कार्यकर्ता आए। रामनगर में तो धुमाकोट से लेकर दूर दराज अनेक नेता आए। अन्य नेताओं से जैसा अनुरोध किया वैसे ही प्रीतम सिंह से भी बात की थी। यह उनका अपना निर्णय था आने का। हरिद्वार में वह नहीं आ पाए जबकि हरिद्वार तो उनके नजदीक था। यहां आ गए।
यशपाल आर्य जैसे वरिष्ठ नेता इस पूरे विवाद में अपेक्षाकृत खामोश हैं। आपके बुलाने के बावजूद आपके कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति और खामोशी क्या किसी रणनीतिक असहमति की ओर इशारा करती है?
देखिए, इसमें कोई असहमति नहीं देखी जानी चाहिए। हां, मेरी यात्रा को लेकर जो भ्रम पैदा किया गया उसके चलते जो लोग आना चाहते थे, वो ठिठक गए। जो लोग नहीं आए, अगर वो आते तो यात्रा की स्वीकार्यता बढ़ती। वो नहीं आए इसका मुझे दुःख है।

क्या कांग्रेस में अब सवाल ‘भाजपा को कैसे रोकें’ से ज्यादा कांग्रेस के अंदर ‘किसे आगे बढ़ने से रोकें’ का हो गया है?
मेरा तो एक ही मानना है कि कांग्रेस का लक्ष्य 50 सीटों से पार का होना चाहिए और उसके लिए हमें हर उम्र, हर वर्ग के नेता की जरूरत है। पार्टी को 18 साल, 25 साल, 30 साल के नेता भी चाहिए, उसमें 70 पार वाले नेता भी चाहिए। किसी को छिटकाने की कोशिश अन्ततः पार्टी को ही नुकसान पहुंचाएगी। तो हमें सबको जोड़कर चलना होगा और 50 का लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ना होगा क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है और जिस तरीके से वह राज्य सरकारों का गला घोंट रही है तो इसके लिए कांग्रेस की भावी सरकार के स्थायित्व के लिए आवश्यक है कि हम 50 पार का लक्ष्य लेकर चलें और लक्ष्य के लिए युवा जोश भी चाहिए और युवा जोश के साथ 70 पार वाले अनुभवी नेता भी चाहिए।

एक वक्त आपकी यशपाल आर्य को लेकर इच्छा थी कि कोई दलित चेहरा उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बने लेकिन अब प्रीतम सिंह आपकी प्राथमिकता में नजर आते हैं। अचानक आपकी सोच में विचलन की कोई खास वजह?
मेरी सोच, मेरी बात महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण है कि पार्टी लीडरशिप क्या सोचती है। मुख्यमंत्री कौन होगा यह पार्टी लीडरशिप तय करेगी। हम एक बात तय कर सकते हैं कि हम सब मेहनत करें और 50 से ज्यादा सीट जीतकर कांग्रेस की सरकार बनाएं।
कांग्रेस में चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व अध्यक्ष करन माहरा, रणजीत रावत और काजी निजामुद्दीन का एक प्रभावशाली गुट आपको दरकिनार करने की कोशिश कर रहा है?
देखिए प्रारब्ध में जो लिखा होता है वही होता है, अगर आप सक्षम हैं तो किसी को कोई दरकिनार नहीं करता है। सब समय की बात है। जब तक मैं मुख्यमंत्री था कुछ लोगों को मुझ में गुण ही गुण नजर आते थे। अब मुख्यमंत्री न रहने के बाद मैं भारी अवगुणी हो गया। यह मेरे लिए शोध का विषय है कि ऐसे मुझ में क्या अवगुण आ गए कि चुनाव हारते ही कुछ लोग मेरे विरोधी हो गए। हम इस पर शोध करेंगे लेकिन मेरी शुभकामनाएं सबके साथ हैं। हम हमेशा आगे बढ़ने वाले पौधों में पानी डालते हैं। अब लोगों की अपनी समझ है। मुझे खुशी है कि दर्जनों लोग ऐसे हैं, जो आज उत्तराखण्ड की राजनीति में खुद को ताकतवर मानने लगे हैं और जिनको मैंने पौधों के रूप में आगे बढ़ाने में पानी, खाद डालने का सौभाग्य प्राप्त किया है।

कांग्रेस के भीतर भी एक बात की चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल निष्पक्ष संगठन प्रमुख की भूमिका निभाने के बजाय कांग्रेस के अंदर एक खास धड़े राजनीति के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं?
मैं तो कई बार सार्वजनिक मंचों से कह चुका हूं कि यह जो हमारे पंचमुखी रुद्राक्ष हैं, बैठकर मुझसे कह दें, भाई साहब, अब आप आराम करिए हम मेहनत कर रहे हैं तो मैं आराम के लिए तैयार हूं। अब आपने देखा ही कि भाजपा के लोग, भाजपा के चहेते पत्रकारगण और कुछ उनके वित्तपोषित चैनल, सब मेरा संन्यास करने में तुले हैं। उनकी भी कामना पूरी हो जाएगी और कोई झंझट भी नहीं। यदि राहुल जी मुझसे जिस दिन कह देंगे कि आपकी भूमिका अब खत्म है तो मैं उसी दिन एक मिनट भी मोहनरी वापस जाने में नहीं लगाऊंगा। जहां जितनी ताकत रह जाएगी उस हिसाब से काम करेंगे, जिंदा रहने के लिए आपको कुछ न कुछ करना है। हम उम्र के एसे पड़ाव में हैं जिस दिन हम घर बैठ जाएंगे, सो जाएंगे उसके बाद जो है फिर दिन गिनने पड़ेंगे जीवन के। इसलिए यदि हमको 365 दिन से आगे चलना है तो उसके लिए पांव चलाने जरूरी हैं, फिर कोई और काम धंधा करेंगे और कांग्रेस को शुभकामनाएं देते रहेंगे।
क्या कांग्रेस में ‘हरीश रावत को रोकने’ की राजनीति इतनी मजबूत हो गई कि ‘भाजपा को रोकना’ पीछे छूट गया?
देखिए मेरी प्राथमिकता पार्टी को मजबूत कर कांग्रेस की सरकार बनाने की है। मेरी राजनीति भाजपा को रोकने की है, बाकी लोगों के विषय में आप उनसे ही पूछें तो बेहतर होगा।

आपके आलोचक आरोप लगाते हैं कि हरीश रावत कांग्रेस से बड़े हो गए हैं और कांग्रेस के भीतर अपनी व्यक्तिगत राजनीतिक जमीन को प्राथमिकता देते हैं कितनी सच्चाई है इसमें?
एक बात बताइए यदि मैं व्यक्तिगत राजनीति वाला होता तो 2002 में 29 विधायक जो कि दो तिहाई बहुमत बनाते थे, लगातार पांच साल मेरे साथ रहे लेकिन हमने पार्टी का जो फैसला था, उसको मना इसमें क्या व्यक्तिवादी राजनीति है। हां जब उत्तराखण्ड में उद्योग लगे तो हमें महसूस हुआ कि धरती, मिट्टी तो हमारी गई और एक्सेसरीज भी हमारी नहीं लग रही है और हमारे युवाओं को नौकरी भी नहीं मिल रही है तो मैं गरजा कि इसमें हमें 70 प्रतिशत नौकरियों में आरक्षण दो और सरकार ने हमारा सुझाव माना भी। ये कांग्रेस की सबसे बड़ी एसेट है, जिसके आधार पर हम दावा कर सकते हैं कि हमने औद्योगीकरण का फायदा उत्तराखण्ड के लोगों को दिलाया। औद्योगिकरण सभी राज्य में हो रहा था लेकिन 70 प्रतिशत आरक्षण वह राज्य नहीं दे पाए। भू-कानून हमने पास करवाया हमारी सरकार से करवाया। तो यह मेरे आप व्यक्तिगत समझो, पार्टी के समझो या उत्तराखण्ड के समझो।

आपका अक्सर कहना होता है कि उत्तराखण्ड के लिए मेरा एक बड़ा विजन था या है जो कि आप अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उतना नहीं कर पाए। क्या उसके लिए हरीश रावत का मुख्यमंत्री होना जरूरी है?
मेरा दृढ़ मत है कि राज्य जिस रास्ते पर जाना चाहिए था, उस रास्ते पर नहीं जा पाया। आज जो एक असंतोष दिखाई देता है, कुछ सवाल उठते हैं और लोग प्रश्न उठाते हैं कि राज्य में कुछ नहीं हुआ तो हमें सोचना होगा। तो इन सब प्रश्नों का समाधान यह था कि ‘उत्तराखण्ड माॅडल ऑफ गवर्नेंस’ खड़ी की जाए और 2014 में आते ही मैंने इसकी पहल की लेकिन मेरा पहला टास्क था केदारनाथ और चार धाम का पुनर्निर्माण और पुनर्वास। मैं उस पर जुटा रहा। जब मुझे उससे फुर्सत मिली तो मैंने बजट का स्वरूप 2015 और 2016 में पूरा उत्तराखण्डी माॅडल पर डाला। किसी माॅडल को को आप एक साथ नहीं बना देते। पहले कुछ बुनियादी चीजें करनी होती हैं और हमने वह बुनियादी चीजें सैकड़ांे पहलों के जरिए शुरू कीं। उनमें से कुछ पर मुझे लगा कि मेरे कार्यकाल में कुछ योजनाओं का वित्त पोषण नहीं हो पाएगा। विषम परिस्थितियों में वित्त पोषण करके हमने उन योजनाओं को प्रारम्भ किया जो आज भी चल रही हैं। हमारी चलाई हुई योजनाएं भाजपा सरकार में भी चल रही हैं लेकिन उन्होंने दिखाने के लिए बस नाम पर बदले हैं। जैसे ‘मेरा गांव मेरी सड़क’ का नाम ‘मुख्यमंत्री ग्राम सड़क’ कर दिया। हमने एक ही परिवार में दो पेंशन मान्य की थीं, महिला और पुरुष दोनों के लिए लेकिन इन्होंने पहले महिलाओं को हटा दिया। अब चुनावों को नजदीक देख यह फिर कर रहे हैं। एक लाख महिलाओं को इन्होंने पेंशन से वंचित कर दिया था। चुनाव आने वाले हैं तो फिर शुरू करने वाले हैं। जहां तक मेरे चुनाव लड़ने की बात है फिर राजनीति में कुछ हवाओं में भी गुब्बारे बिना हवा भर छोड़े जाते हैं, कुछ बुलबुले छोड़ जाते हैं। आप कहां इन बुलबुलों के चक्कर में पड़े हैं, अभी तो कई और बुलबुले उड़ेंगे।

क्या यह सही नहीं है कि आपकी राजनीतिक सक्रियता अक्सर कांग्रेस संगठन से ज्यादा ‘हरीश रावत बनाम बाकी कांग्रेस’ के रूप में दिखाई देती है?
देखिए, या तो जो ऐसा कहते हैं या धारणा बनाते हैं, वह यह बताएं कि कांग्रेस के बुनियादी सिद्धांतों के इतर क्या किया, नेतृत्व द्वारा निर्धारित मानकों से इतर हरीश रावत ने कोई बात कही है या करी है? मगर जनता के सवालों के लिए मैं क्या करूं? मान लीजिए मेरे हाथ में कद्दू उठाना किसी को बुरा लग रहा है तो उस व्यक्ति की मैं कैसे मदद कर सकता हूं? यदि कोई मेरे यहां पहाड़ी ककड़ी लेकर आ रहा है और मैं उन ककड़ियों का प्रचारक बन रहा हूं, उस पर किसी को बुरा लग रहा है तो मैं क्या करूं? मध्य हिमालय अर्थव्यवस्था का आधार ‘सिट्रस फैमिली’ के फलों के महत्व को लेकर मैं लोगों के बीच में गया और उसका वाजिब मूल्य काश्तकारों को मिल सके इस ओर ध्यान खींचने के लिए मैंने माल्टा पार्टी या अन्य पहाड़ी उत्पादकों के लिए पार्टी की तो इस पर कांग्रेस को कहां दिक्कत होनी चाहिए? यदि मैं 5 रुपए में बिकने वाले फल के दाम को 500 पहुंचा दिए तो किसी को क्यों दिक्कत होनी चाहिए? गेठी का मूल्य 80 किलो रुपए पहुंचा दिया किसी कांग्रेसी को क्यों दिक्कत होनी चाहिए? इसमें कांग्रेस के सिद्धांतों के इतर क्या है? आप ही मेरा मार्गदर्शन कीजिए। ऐसे लोगों की कमी नहीं होती लेकिन आपको देखकर चलना होता है। मैं आज भी उत्तराखण्ड की पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में सरकारी खजाने से पेंशन ले रहा हूं। मेरा भी दायित्व है कि राज्य के लिए मुझे सोचना चाहिए, कुछ कहना चाहिए। मैं उन बातों को कहता हूं। मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि या तो मेरी बातों को समझने का प्रयास करो या मुझे समझा दो कि भाई साहब! यह गलत हो रहा है।

अगर पार्टी कहती है कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा तो क्या आप बिना किसी व्यक्तिगत नेतृत्व की मांग किए सामूहिक चेहरे के पीछे खड़े होने को तैयार हैं?
मैं तो किसी के नाम पर भी सहमत हूं। जिसको पार्टी कहेगी मैं उसके साथ खड़ा हूं। मैं कहीं से कहीं तक आकांक्षा या महत्वाकांक्षा की दौड़ में शामिल नहीं हूं। मेरी केवल यही अपेक्षा है कि हम 50 से पार हो जाएं, एक स्थिर सरकार कांग्रेस की 5 साल तक दे सकें, जो मैं नहीं दे पाया।

उत्तराखण्ड कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या क्या है, पुष्कर सिंह धामी, भाजपा या फिर कांग्रेस की अपनी गुटबाजी?
जहां जीवित लोग रहते हैं, सक्षम लोग रहते हैं, अलग-अलग व्यक्तित्व चमकते हैं ना। इसीलिए हमें मिलकर बीजेपी का मुकाबला करना होगा। जब पांडव एक थे, तभी वह महाभारत का युद्ध जीत पाए थे। हमारे यहां तो पांच आकर्षक चेहरे हैं जिन्हें मैं ‘पंचमुखी रुद्राक्ष’ कहता हूं। ये लोग तो हैं ही और लोग भी हैं। हमारे पास दूसरी पंक्ति के नेता भी हैं और तीसरी पीढ़ी भी हमारे यहां तैयार हो रही है। इसमें सुमित हृदयेश जैसे युवा कई नेता शामिल हैं और तैयार हो रहे हैं जो अगली बार प्रांतीय स्तर के नेता होंगे। इसलिए हम चाहते हैं कि सबको एकजुट रखा जाए। नेताओं का उनकी क्षमता के हिसाब से उपयोग किया जाए। अच्छा उत्तराखण्ड बनाना है तो सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का जीतना आवश्यक है और हम सबको उसी सोच के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए।

हरीश रावत के कद का पता इसी बात से चलता है कि आपकी यात्रा पर प्रभारी शैलजा ने आपको पत्र लिखा महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल तक को ट्वीट करना पड़ा इसके क्या मायने निकाले जाएं? क्या हरीश रावत कांग्रेस आलाकमान को संदेश देना चाहते थे कि “You can love me, you can hate me, but you cannot ignore me.”
पत्रकार इसके मायने अपने तरीके से क्या निकालें लेकिन मैं कांग्रेस का समर्पित सिपाही हूं, कांग्रेस के सिपाही के तौर पर ही मरना पसंद करूंगा। कांग्रेस के लोग मुझे लात भी मारेंगे तब भी मैं कांग्रेस के साथ चलूंगा लेकिन उन्हें व्यक्तिगत अपशब्दों से परहेज तो करना ही पड़ेगा।