वरुण गांधी पर सस्पेंस

सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी है तो लंबे अर्से से भाजपा में, लेकिन उनकी पटरी पार्टी संग ना बैठने की खबरें शुरुआती दौर से ही आती रही हैं। हालांकि उनकी मां मेनका गांधी मोदी सरकार में मंत्री हैं, वरुण की बाबत इन दिनों खासी चर्चा है कि वे भाजपा का दामन छोड़ सकते हैं। चर्चा इस बात की भी है कि वे कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। गांधी परिवार से नजदीकी ताल्लुक रखने वालों का मानना है कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने और सोनिया गांधी का धीरे-धीरे राजनीति से संन्यास लेना एक बड़ा फैक्टर वरुण की कांग्रेस में एंट्री को लेकर बन रहा है। कारण है राहुल, प्रियंका और वरुण के आपसी संबंधों का खासा प्रगाड़ होना। भले ही सोनिया गांधी और मेनका गांधी के मध्य अतीत का गहरा साया हो, ये तीनों आपसी विश्वास की डोर से बंधे हैं। ऐसे में गांधी परिवार के वफादारों की एक टोली वरुण की कांग्रेस में इंट्री कराने का भरपूर प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *