उत्तराखंड पुलिस अब टिक टॉक से करेगी लोगो को ठक – ठक 

 

टिक टॉक  को लोग अभी तक मनोरंजन का ही साधन मान रहे थे। लेकिन बहुत कम लोगो को पता है की इसका उपयोग लोगो को जागरूक  करने में भी किया जा सकता है। केरल में ऐसा प्रयोग सफल हो चूका है। इसके बाद अब उत्तराखंड प्रदेश भी इस मामले में आगे आया है। यहां की पुलिस अब लोगो को जागरूक करने के लिए टिक टॉक  का इस्तेमाल करेगी। इसके लिए पुलिस अब आपके मोबाइल पर ठक ठक ( दस्तक ) देने जा रही है।

 

हमारा मानना है कि टिक टॉक के जरिये हम लोगों तक अपने संदेश पहुंचाने में सक्षम होंगे. हम लोगों से व्यक्तिगत तौर पर आसानी से जुड़ पाएंगे।  उत्तराखंड पुलिस टिक टॉक वीडियो ऐप के माध्यम से सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और अन्य सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिये लोगों से साझा करेगी

 अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक ( लॉ एंड आर्डर )  उत्तराखंड

 

सभी जानते है कि इन दिनों टिक टॉक वीडियो की बड़ी धूम है। टिक टॉक की इस लोकप्रियता को देखते हुए उत्तराखंड का पुलिस विभाग भी इसका फायदा उठाने की सोच रहा है। राज्य पुलिस ने आम लोगों से व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ने के लिए लोकप्रिय चीनी वीडियो प्लेटफार्म टिक टॉक से हाथ मिलाया है।  गौरतलब है कि देश में सबसे पहले टिक टॉक से हाथ मिलाने के लिए केरल पुलिस आगे आई थी। केरल पुलिस पिछले महीने ही टिक टॉक से जुड़ी थी और फ़िलहाल उसके सवा दो लाख से अधिक फॉलोवर्स है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *