ट्यूनीशियाई राष्ट्रपति का निधन

उत्तर अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया के 92 वर्षीय राष्ट्रपति बेजी काइद एस्सेबसी का निधन हो गया। वह देश में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले नेता थे। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी। सत्ता में बदलाव को लेकर 2011 के ‘अरब स्प्रिंग’ नाम से चले आंदोलन के तीन साल बाद वह सत्ता में आए थे।

एस्सेबी को एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान में कहा कि गणराज्य के राष्ट्रपति का ट्यूनिस के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। अंतिम संस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी।’ संविधान के अनुसार, संसद का अध्यक्ष अस्थायी रूप से राष्ट्रपति के रूप में काम करेगा।
अरब देशों में व्रिदोह की तीन साल बाद वह 2014 में जीन अल अबिदीन बेन अली को पछाड़ कर सत्ता हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *