तृणमूल कांग्रेस की जांच ऐजन्सियों के रडार पर

कांगेे्रस के बड़े नेताओं के साथ-साथ केंद्रिय जांच ऐजन्सियों का शिकंजा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के करीबियों पर कसता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में सीबीआई ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के समक्ष याचिका दायर कर तीन तृणमूल सांसदो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की इजाजत मांगी है। सीबीआई ने तृणमूल के सांसद सौगता राय, काकोली घोष और प्रसून बनर्जी की बावत यह इजाजत ‘नारद स्टिंग आपरेशन’ के आधर पर मांगी है। इसके साथ ही पूर्व सांसद सुवेंद्र अध्किारी को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

गौरतलब है कि ‘नारद स्टिंग’ मामलों में इन सांसदो समेत बंगाल के कई नौकरशाह और राजनेता एक छद्म वेशधरी पत्रकार से प्रायवेट कंपनी को काम दिलाने की एवज में पैसा लेते कैमरे में रिकाॅड हुए थे। 2016 में सामने आए इस स्टिंग आॅपरेशन के बाद सीबीआई ने तृणमूल के 12 बड़े नेताओं और एक आईपीएस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। भाजपा में शामिल हो चुके पूर्व तृणमूल नेता मुकुल राय भी इस मामले में आरोपी है। सीबीआई उनसे भी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *