Óñ½Óñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ« Baaghi 3 Óñ¿ÓÑç ÓññÓÑÇÓñ¿ ÓñªÓñ┐Óñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¼ÓÑëÓñòÓÑìÓñ© ÓñæÓñ½Óñ┐Óñ© Óñ¬Óñ░ Óñ©Óñ¼Óñ©ÓÑç ÓñàÓñºÓñ┐Óñò ÓñòÓñ▓ÓÑçÓñòÓÑìÓñÂÓñ¿

जन्मदिन के मौके पर टाइगर ने शेयर किया ‘बागी-3’ का पोस्टर

‘बागी’, ‘बागी- 2’ के बाद अब टाइगर की ‘बागी-3’ फिल्म 6 मार्च को बड़े पर्दे पर आने वाली है। बागी सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ आज अपना 30वां जन्मदिवस मना रहे हैं। फैंस से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही हैं। वहीं टाइगर की मां आयशा और कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया। इस मौक़े पर टाइगर ने ट्विटर पर #GetReadyToFight के साथ ‘बागी-3’ का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने उम्मीद जताई है कि ‘बागी-3’ के इन दृश्यों को देखकर उनके फैंस जरूर खुश होंगे।

एक तरफ उनकी मां ने उनके बचपन की तस्वीर शेयर की है तो वहीं दिशा ने टाइगर के साथ डांस करते हुए एक पुराना वीडियो शेयर किया है। दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के इस डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिलेशनशिप को लेकर भी लगातार अफवाहें उड़ती रहती हैं। हालांकि, अभी तक दोनों का ही इस रिलेशनशिप को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

https://www.instagram.com/p/B9Nyr2TgLH3/?utm_source=ig_web_copy_link

लेकिन टाइगर और दिशा अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। उनके फोटो और वीडियो आते ही सुर्खियों में आ जाती है। ‘बागी-3’ फिल्म बड़े पर्दे पर आने वाली है। इसमें एक बार फिर टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। ‘बाग़ी-3’ को अहमद ख़ान ने डायरेक्ट किया है। इस बार इस फ्रेंचाइजी में रितेश देशमुख ने उन्हें ज्वाइन किया है। रितेश, टाइगर के बड़े भाई के रोल में नज़र आएंगे। फ़िल्म की कहानी टाइगर के अपने भाई को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के मिशन पर आधारित है।