ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ╣Óñ┐ÓñéÓñ©Óñ¥ ÓñòÓÑï Óñ▓ÓÑçÓñòÓñ░ ÓñÁÓñ┐Óñ¬ÓñòÓÑìÓñÀ ÓñòÓñ¥ Óñ©ÓñéÓñ©Óñª Óñ«ÓÑçÓñé Óñ╣ÓñéÓñùÓñ¥Óñ«Óñ¥, Óñ«Óñ¥ÓñéÓñùÓñ¥ ÓñàÓñ«Óñ┐Óññ ÓñÂÓñ¥Óñ╣ ÓñòÓñ¥ ÓñçÓñ©ÓÑìÓññÓÑÇÓñ½Óñ¥

दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्ष का संसद में हंगामा, मांगा अमित शाह का इस्तीफा

दिल्ली हिंसा को लेकर आज विपक्षी दलों ने सरकार घेरा। सोमवार को बजट सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया और गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा। आम आदमी पार्टी के सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया साथ ही उन्होंने दिल्ली हिंसा पर जांच की मांग की।

इसी बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “जिन्होंने हिंसा की साजिश की, वही संसद में इस मसले को उठाना चाहते हैं।” आज संसद के बाहर गांधीजी की मूर्ति के पास आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, भगवंत मान समेत अन्य नेताओं ने प्रदर्शन किया।

संजय सिंह ने इस दौरान कहा, “दिल्ली में जो हिंसा हुई उसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए और साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आप सांसद ने कहा कि सभी नेताओं, पुलिसवालों का नार्को टेस्ट होना चाहिए इससे सच सामने आ जाएगा।”

इस प्रदर्शन में आप के अलवा टीएमसी के सांसदों ने भी साथ दिया। टीएमसी के सांसदों ने आंखों पर पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया।  इस पर केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि जिन लोगों ने दिल्ली में हिंसा की साजिश रची, अब वही संसद में इस मसले को उठाना चाहते हैं। उन्हें इस बात को समझना चाहिए कि ऐसा करने से उनका सच हर किसी के सामने आ जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।

आज बजट सत्र का दूसरा हिस्सा शुरू हुआ है। सत्र की शुरुआत होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोर कमेटी के साथ बैठक की है। इस बैठक में पीएम के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।