बुरे फंसे थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चैधरी से उनकी बेतुकी बयानबाजी और सदन में उनकी परफाॅरमेंस के चलते खासी नाराज बताई जा रही हैं। खबर जोरों पर है कि उन्हें हटाकर शशि थरूर को लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व सौंपने का मन बना चुकी थी, लेकिन तभी थरूर ने पीएम मोदी की प्रसंशा कर डाली। उनके बयान के बाद केरल प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस दे डाला है। इस नोटिस को जारी कांग्रेस आलकमान की सहमति से किया गया प्रतीत होता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने इस मुद्दे पर केरल कांग्रेस के निर्णय पर अपनी सहमति दे यह साफ कर डाला है कि अब शायद ही थरूर को लोकसभा में नेता बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *