फिर अमेरिका मे गूंजेगा हर हर मोदी

ह्यूस्टन स्थित टेक्सास इंडिया फोरम  द्वारा 22 सितंबर को एनआरजी स्टेडियम में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक सामुदायिक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। एनआरजी स्टेडियम, अमेरिका के सबसे बड़े पेशेवर फुटबॉल स्टेडियमों में से एक है। यहां 2017 में सुपर बाउल आयोजित किया गया था। टेक्सास इंडिया फोरम ने के मुताबिक ‘‘हाउडी, मोदी!’’ नाम के इस कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद जताई गई है। कार्यक्रम के लिए ‘‘स्वागत साझेदार’’ के  तौर पर 650 से अधिक सामुदायिक संगठन पहले ही हस्ताक्षर कर चुके हैं। इस कार्यक्रम के लिए उपस्थिति मुफ्त होगी, हालांकि पास की आवश्यकता होगी, जिसे केवल वेबसाइट www.howdymodi.org पर पंजीकरण करके ही प्राप्त किया जा सकेगा। स्वागत योग्य साथी संगठनों के लिए एंट्री 27 जुलाई से शुरू हो गयी है वहीं सामान्य पंजीकरण 12 अगस्त से शुरू किये जायेंगे। प्रधान मंत्री के रूप में यह मोदी की ह्यूस्टन की पहली यात्रा होगी। ह्यूस्टन में प्रसिद्ध भारतीय समुदाय के नेता जुगल मलानी को “हाउडी, मोदी” कार्यक्रम का संयोजक नामित किया गया है। मलानी द्वारा कहा गया कि हम एनआरजी स्टेडियम में इस शिखर सम्मेलन को आयोजित करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यहां भारतीय अमेरिकियों और भारत के दोस्तों का सबसे बड़ा समूह होगा। इस आयोजन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और  पीएम मोदी का संबोधन भी होगा। ह्यूस्टन में जाने माने भारतीय समुदाय के नेता जुगल मलानी को ‘‘हाउडी, मोदी!’’ आयोजक समिति का संयोजक नामित किया गया है। मलानी द्वारा कहा गया कि हम प्रख्यात एन.आर.जी स्टेडियम में यह सम्मेलन आयोजित करने को लेकर उत्साहित हैं। यह भारतीय अमेरिकियों और भारत के मित्रों की सबसे बड़ी सभा होगी। इस सम्मेलन के लिए टैगलाइन साझा सपने ,उज्जवल भविष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *