ÓñªÓÑçÓñ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñªÓñ┐Óñ¿ Óñ¬Óñ░ ÓñªÓñ┐Óñ¿ ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ©ÓñéÓñòÓÑìÓñ░Óñ«Óñú ÓñùÓñéÓñ¡ÓÑÇÓñ░ Óñ░ÓÑéÓñ¬ Óñ▓ÓÑçÓññÓñ¥ Óñ£Óñ¥ Óñ░Óñ╣Óñ¥ Óñ╣ÓÑêÓÑñ ÓñàÓñ¼ ÓññÓñò Óñ¡Óñ¥Óñ░Óññ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñòÓÑç ÓñåÓñá Óñ▓Óñ¥Óñû Óñ©ÓÑç ÓñàÓñºÓñ┐Óñò ÓñòÓÑçÓñ© Óñ©Óñ¥Óñ«Óñ¿ÓÑç Óñå ÓñÜÓÑüÓñòÓÑç Óñ╣ÓÑêÓñéÓÑñ

कोरोना मरीजों की संख्या पहुंचा 8 लाख के करीब, स्वास्थ्य मंत्री बोले- टेंशन की कोई बात नहीं

देश में दिन पर दिन कोरोना संक्रमण गंभीर रूप लेता जा रहा है। अब तक भारत में कोरोना के आठ लाख के करीब केस सामने आ चुके हैं। इसी बीच सरकार ने कहा है कि इस संख्या को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा, “देश में करोना रिकवरी दर अधिक है और मृत्यु दर बेहद कम है इसलिए केसों की संख्या से चिंता नहीं है। उन्होंने एक फिर दोहराया कि देश में अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है।

उन्होंने गुरुवार को कहा था, “आज हमारी चर्चा के दौरान, विशेषज्ञों ने फिर कहा कि भारत में कोई सामुदायिक प्रसारण नहीं है। कुछ स्थानीय पॉकेट हो सकते हैं, जहां ट्रांसमिशन अधिक हैं, लेकिन एक देश के रूप में कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा था, “आज हमारा रिक्वरी रेट 62.08 फीसदी है, हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम 2.75 प्रतिशत है। हमारा डबलिंग रेट 21.8 दिन है। विशेषज्ञों ने बताया कि भारत में आज तक कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।”

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आज कहा, ”कोविड-19 के मरीजों की रिकवरी दर 63 फीसदी है और मृत्यु दर महज 2.72 फीसदी। हम केसों की संख्या को लेकर चिंतित नहीं हैं। हम टेस्टिंग बढ़ा रहे हैं ताकि अधिकतर केसों को पहचान हो सके और उनका इलाज हो सके। करीब 2.7 लाख टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं।”

कम्युनिटी ट्रांसमिशन की बात को नकारते हुए उन्होंने आज फिर कहा, ”इतना बड़ा देश होने के बावजूद हम कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में नहीं पहुंचे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे पॉकेट्स हैं जहां संक्रमण दर कुछ अधिक हो सकती है।”

भारत में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 26,506 नए मामले सामने आए। इसके बाद अब कोरोना केस की आंकड़ा बढ़ कर देश में 7,93,802 हो गए। बीते 24 घंटे में 475 और मरीजों की मौत खबर आई है। इस तरह संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर अब तक 21,604 हो गई है।

आईसीएमआर के मुताबिक, देश में 9 जुलाई तक 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 491 नमूनों की जांच की गई। जिनमें से 2 लाख 83 हजार 659 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई। देश में 4,95,512 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। जबकि 2,76,685 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।