छह बच्चो  की मौत विवाह से लौट रही थी गाड़ी तालाब में गिरी

छह बच्चो की मौत विवाह से लौट रही थी गाड़ी तालाब में गिरी

कुर्साकांटा के चिकनी गांव से विवाह के बाद लौट रही बारातियों की एक गाड़ी मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के सुकसेना के पास एक पेड़ से टकराने के बाद तलाब में जा गिरी। गाड़ी में करीब दस बच्चे सवार थे। इनमें से छह की मौत हो गई है। बाकी बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मरने वाले बच्चों में गोलू कुमार (8), रिंकी कुमारी(9), करन कुमार(11), मिथुन कुमार (7),अजय कुमार (12) और नीतीश ऋषिदेव (14) शामिल हैं।
बाराती रानीगंज के डोरिया गांव से कल रात चिकनी गई थी। आज सुबह बारात वापस लोट रही थी इस गाड़ी मैं सिर्फ ही बच्चे थे। स्थानिए लोगों का कहना है सड़क पर आए किसी बच्चे को बचाने के चककर में गाड़ी पेड़ से टकरा कर  पास के ही एक तालाब में गिर गई |  ग्रामीणों की मदद से बच्चों को निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने छह बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *