Óñ¬ÓñÂÓÑìÓñÜÓñ┐Óñ« Óñ¼ÓñéÓñùÓñ¥Óñ▓ ÓñòÓÑÇ Óñ«ÓÑüÓñûÓÑìÓñ»Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ Óñ«Óñ«ÓññÓñ¥ Óñ¼Óñ¿Óñ░ÓÑìÓñ£ÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ¼ÓñªÓñ▓ÓÑç ÓññÓÑçÓñÁÓñ░

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बदले तेवर

चुनाव नजदीक आने के साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के हिंदू मतदाताओं की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है। राज्य में अगले साल मई में चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में भाजपा की काट करने के उद्देश्य से दीदी ने हिंदू त्यौहारों पर मिलने वाली छुट्टी बढ़ाने के साथ ही दुर्गापूजा के दिनों में पूजा पंडाल लगाने और मूर्ति विसर्जन के नियमों में भी छूट देने की योजना बना डाली है।

प्रदेश भाजपा तृणमूल सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाती आई है। गत् लोकसभा चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत से चिंतित ममता ने अब बांग्ला अस्मिता, बांग्ला भाषा और हिन्दू वोटर को रिझाने के काम शुरू कर दिए हैं। जानकारों का दावा है कि अल्पसंख्यक समाज के शत-प्रतिशत वोट तो तृणमूल के पास रहेंगे ही, बड़ी संख्या में हिंदू वोट भी ममता की राजनीति से प्रभावित हो राज्य में भाजपा की आमद रोकने में सफल रहेंगे।