सुषमा की गुगली

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से सांसद हैं। काफी अर्से से अस्वस्थ चल रहीं स्वराज की गिनती भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में होती है जो विपरीत परिस्थितियों में भी कभी पार्टी लाईन से बाहर नहीं जाते। मोदी सरकार में हाशिये पर डाल दी गई सुषमा स्वराज ने पिछले दिनों मध्य प्रदेश में एक चुनाव सभा में यकायक ही यह घोषणा कर सभी को सकते में डाल दिया कि वे स्वास्थ्य कारणों के चलते अगला लोकसभा चुनाव नहीं लडं़ेगी। जानकारों की मानें तो भाजपा आलाकमान को सुषमा का यह बयान खासा नागवार गुजरा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस भाजपा को इस बार कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। ऐसे में सुषमा का बयान कांग्रेस नेताओं ने हाथों-हाथ लिया। चिंदबरम ने तो उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट तक कर डाला कि सुषमा जान रही थीं कि उन्हें शायद पार्टी नेतृत्व टिकट ही ना दे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि स्वराज का बयान अनायास नहीं बल्कि एक सोची-समझी राणनीति के तहत आया है जो हाशिए में डाल दिए जाने के चलते उनकी नाराजगी का परिचायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *