मैक्सिको के बार में आत्मघाती हमला, 23 लोगों की मौत, कई घायल

मैक्सिको में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बार में हमलावरों ने हमला कर दिया, जिसमें  लगभग  23 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों की ओर से बमबारी की गई, जिससे बार में आग लग गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अलग -अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।स्थानीय प्रशासन बार में आग लगने के कारणों का पता लगाने में लगा है।इस तरह का हमला लगभग आठ साल बाद हुआ है, जब मोंटेरी के एक कसीनो में किए गए हमले में 52 लोगों की मौत हो गई थी।आज के इस आत्मघाती हमले में सभी मृतक अकापुल्को के निवासी बताए जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से कारतूस के 21 खोखे बरामद किए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

इसी हफ्ते मैक्सिको के अकापुल्को शहर में रविवार को हमलावरों की गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 जख्मी हो गए। जिसमे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *