चीन को तगड़ा झटका, अमेरिका देगा ताइवान को फाईटर जेट

चीन को करारा झटका देते हुए ट्रंप प्रशासन ने ताइवान संग 8 बिलियन डालर यानी लगभग 42 हजार करोड़ रूपये की हथियार डील को स्वीकृति दे डाली है। इस डील में अत्याधुनिक एफ-16 सी फाइटर जेट विमान भी शामिल हैं। अमेरिकी सरकार के इस फैसले से दोनों देशों के मध्य रिश्ते और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। ताइवान पर चीन लंबे अर्से से अपना दावा करता आया है। चीन का कहना है कि ताइवान उसका ही एक हिस्सा है जबकि ताइवान स्वयं को स्वतंत्र राष्ट्र मानता है। ताइवान की आर्थिक स्थिति बेहद समृद्ध है और चीन से स्वयं की रक्षा के लिए उसके पास अत्याधुनिक सेना है। चीन ऐसे किसी भी देश से संबंध नहीं रखता जो ताइवान को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देते हैं।

हालांकि विश्व के सभी देशों संग ताइवान के व्यापारिक संबंध है लेकिन केवल 16 देशों ने ही ताइवान को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी है। अमेरिका संग ताइवान के सैन्य करार से चीन खासा बौखला गया है। आज, 22 अगस्त को चीन के विदेश मंत्रालय ने इसका करारा विरोध करते हुए इसे चीन की संप्रभुता पर हमला करार दिया है। इससे पहले जुलाई, 2019 में अमेरिका 2 बिलियन डालर का एक समझौता ताइवान संग अत्याधुनिक अब्राहम टैंक और एन्टी एयरक्राफ्ट मिसाइल का कर चुका है। गौरतलब है कि पिछले दिनों बरसों में अमेरिका 15 बिलियन डाॅलर्स के हथियार ताइवान को बेच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *