तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार!

2019 के लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल कहे जाने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह के पंद्रह साल से चला आ रहा राज समाप्त हो चुका है। यहां कांग्रेस भारी जीत की तरफ बढ़ रही है। 90 सीटों में से कांग्रेस 54 सीटों में स्पष्ट बढ़त ले चुकी है। राजस्थान में वसुंधरा राजे सत्ता से बाहर होती नजर आ रही हैं। 199 सीटों में से कांग्रेस 96 सीटों पर आगे हैं तो भाजपा 79 पर बढ़त बनाए हुए है। मध्य प्रदेश में कांटे का संघर्ष जारी है। अभी कई राउंड की गिनती बाकी है। यदि कांग्रेस बाकी बचे हुए राउंड में बढ़त लेती है तो तीन राज्यों में उसकी सरकार बननी तय है। मिजोरम में फिलहाल कांग्रेस मिजोनेशनल फ्रंट से पीछे है जो नॉर्थ ईस्ट में पार्टी के लिए बड़ा झटका है। तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *