Óñ©ÓÑïÓñ¿Óñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñùÓñ¥ÓñéÓñºÓÑÇ ÓñòÓÑç ÓñûÓñ┐Óñ▓Óñ¥Óñ½ FIR ÓñªÓñ░ÓÑìÓñ£, PM ÓñòÓÑçÓñ»Óñ░ Óñ½ÓñéÓñí ÓñòÓÑï Óñ▓ÓÑçÓñòÓñ░ Óñ¡ÓÑìÓñ░Óñ« Óñ½ÓÑêÓñ▓Óñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ¥ ÓñåÓñ░ÓÑïÓñ¬

सोनिया को सर गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वास्थ्य में सुधार

नई दिल्ली। कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। उन्हें 30 जुलाई को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया था। आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। डाक्टरों के मुताबिक उनका स्वास्थ्य अब स्थिर है। इससे पहले शुक्रवार 31 जुलाई को भी अस्पताल की ओर से सोनिया के स्वास्थ्य का बुलेटिन जारी किया गया था। जिसमें डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी तबियत में तेजी से सुधार हो रहा है। बताया जाता है कि उन्हें पेट में संक्रमण हुआ था।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों के दौरान कई बार अस्वस्थ हुईं हैं। इस दौरान उनके विदेश में उपचार कराने की खबरें भी आई थीं। सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती होने से कुछ घंटे पहले सोनिया ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक भी की थी। पार्टी के कार्यकर्ता और शुभ चिंतक सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों के जरिये लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। जाहिर है कि सोनिया को अस्पताल से छुट्टी मिलना उनके लिए अच्छी खबर है। (दि संडे पोस्ट डेस्क)