अंबिका का संकट

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अंबिका सोनी इन दिनों बड़े धर्म संकट में फंसी बताई जा रही हैं। छिहत्तर वर्षीय सोनी सोनिया गांधी की करीबी रही हैं। उनका संकट पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चलते पैदा हुआ है। सिंह का जून, 2019 में राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। असम से राज्यसभा सांसद बने सिंह को सोनिया गांधी हर कीमत पर एक और टर्म देने की इच्छुक हैं। चूंकि असम से इन्हें राज्यसभा भेजने लायक संख्या बल कांग्रेस के पास नहीं है इसलिए सोनिया गांधी चाहती हैं कि पंजाब से राज्यसभा सांसद अंबिका इस्तीफा दे दें। अंबिका का कार्यकाल 2022 में समाप्त हो रहा है। खबर है कि उन्हें पार्टी आनंदपुर साहिब सीट से लोकसभा लड़ना चाहती हैं। सोनी लेकिन अधिक उम्र चलते लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। संकट यह कि सोनिया गांधी को मना कर वह आलाकमान की नाराजगी भी नहीं मोल लेना चाहतीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *