संबित से नाराज आलाकमान

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा कभी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेहद खास हुआ करते थे। पार्टी भी हर महत्वपूर्ण टीवी डिबेट में पात्रा को ही भेजा करती थी। अब खबर हैं कि पात्रा का जलवा खासा कम हो चला है। कारण है उनकी भाषा आक्रमक होने तक तो ठीक थी लेकिन इन दिनों उनके द्वारा कई बार मर्यादा से बाहर जाकर अपने विरोधियों पर प्रहार करने से भाजपा की छवि प्रभावित हुई है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि पात्रा को इस बाबत नेतृत्व द्वारा चेताया भी जा चुका है। सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि अब उन्हें शायद ही राज्यसभा भेजा जाए। खबर यह भी है कि पात्रा को पार्टी उड़ीसा से लोकसभा प्रत्याशी बना सकती है। पात्रा हालांकि चुनाव लड़ने के बजाए राज्यसभा के जरिए सांसद बनने के ज्यादा इच्छुक बताए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *