भगवामयी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का भगवा प्रेम चरम पर है। सरकार गठन के बाद कई सरकारी इमारतों का रंग भगवा किया गया। सरकार की पीठ यानी राज्य के सचिवालय को भगवा किया जा चुका है। मुस्लिम संस्थाओं के कार्यालयों में भी भगवा रंग-रोगन करने के समाचार मीडिया की सुर्खियों में रहे। अब खबर है कि सरकार ने सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत चल रहे शैक्षिक कोर्सों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले बैग का रंग भी भगवा कर दिया है। पहले यह नीले रंग के हुआ करते थे। बरेली के एक कॉलेज में समाजवादी पार्टी से जुड़े समाजवादी छात्रसभा ने इस मुद्दे पर पिछले दिनों भारी बवाल मचाया। हालात इतने बेकाबू हो उठे कि कॉलेज प्रबंधन को पुलिस तक बुलानी पड़ी। हालांकि उत्तर प्रदेश में सरकारी कार्यक्रमों, योजनाओं आदि में सत्तारूढ़ दल की पसंद का रंग इस्तेमाल होना आम बात है। सपा के समय हरे का बोलवाला था तो बसपा के समय में पूरा लखनऊ ही नीले रंग में रंग दिया गया था। अब भगवाधारियों की सरकार है तो हर जगह भगवे का बोलबाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *