दौड़ में दीदी

आगामी लोकसभा चुनाव में यदि विपक्षी दलों का गठबंध सत्ता में आया तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी प्रधानमंत्री की रेस में होंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल हैं, इस पर उन्होंने जो कहा उसके गहरे मायने हैं। उन्होंने कहा कि अभी इस मसले पर बात करने का वक्त नहीं है। जाहिर है कि कल गठबंधन सत्ता में आया तो वे दिलचस्पी लेंगी। उनकी दिलचस्पी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि द्रमुक नेता स्टालिन ने प्रधानमंत्री के लिए राहुल के नाम का प्रस्ताव किया तो ममता ने त्वरित टिप्पणी कर दी कि इस बारे में चुनाव बाद ही चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *