राजबब्बर की विदाई तय

लोकसभा चुनाव मात्र चंद माह दूर हैं। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल राष्ट्रीय स्तर पर नई नियुक्तियां करने के साथ-साथ कई प्रदेशों के अध्यक्ष भी बदलने का मन बना चुके हैं। खबर है कि उत्तर प्रदेश को दो अथवा तीन क्षेत्रों में विभाजित कर हरेक के लिए एक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने और प्रदेश कांग्रेस की कमान किसी ब्राह्मण नेता को सौंपने की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। जानकारों की माने तो वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को राहुल किसी अन्य प्रदेश का प्रभारी अथवा कांग्रेस सेवा दल का मुखिया बनाने पर विचार कर रहे हैं। खबर यह भी है कि कांग्रेस सपा-बसपा का मोह त्याग छोटे दलों संग गठबंधन कर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकती है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के शिवपाल यादव संग कांग्रेस आलाकमान के दूतों की बातचीत का समाचार भी सुनने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *